वरिष्ठ कांग्रेस नेता महंत रामसुंदर दास ने दिया इस्तीफा - The State Times News
छत्तीसगढ़

वरिष्ठ कांग्रेस नेता महंत रामसुंदर दास ने दिया इस्तीफा

रायपुर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद से राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है। वहीं, अब खबर है कि रायपुर दक्षिण से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महंत रामसुंदर दास ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में महंत को 67 हजार से ज्यादा वोटों से हार मिली थी. इस हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

जानकारी के अनुसार, महंत राम सुंदर दास रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़े थे। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस वजह से उन्होंने आज इस्तीफा दे दिया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज को अपना त्यागपत्र सौंपा दिया है।

Related Articles

Back to top button