डरावना हुआ म्यांमार : चीख-पुकार मची है, तबाही का खौफनाक मंजर, 24 घंटे में 15 झटके महसूस किये गए - The State Times News
Featureअंतरराष्ट्रीय

डरावना हुआ म्यांमार : चीख-पुकार मची है, तबाही का खौफनाक मंजर, 24 घंटे में 15 झटके महसूस किये गए

म्यांमार में एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को डराया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 2.50 बजे भूकंप का 16वां झटका लगा। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई। प्रभावित इलाकों में मदद और राहत-बचाव कार्य के लिए भारत से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम को भेजा गया है। बता दें कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे म्यामांर में भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया था। इसके बाद 24 घंटे से भी कम समय में भूकंप के 15 झटके महसूस किए गए।

इससे पहले शनिवार सुबह 11.54 बजे यहां एक बार फिर धरती कांपी। 24 घंटे में 15वीं बार लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। इस बार यहां भूकंप की तीव्रता 4.3 रही। शुक्रवार से अब तक अकेले म्यांमार में भूकंप में 1002 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं इस भूकंप में अभी तक 2300 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। 30 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत-बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button