
बिलासपुर। थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत हिम्मत लाल ज्वेलर्स गोल बाजार बिलासपुर में दोपहर करीब 11.30 बजे दो महिला ज्वेलरी शॉप में आकर नकली सोना को असली बताकर उसके एवज में 42.3 ग्राम असली सोना किमती 4,55,000 रू एवं नगदी रकम 13,572 रू ठगी कर लेने की रिपोर्ट पर उपरोक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।
घटना की सूचना पर संजीव शुक्ला पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज बिलासपुर रजनेश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने हेतु निर्देश दिया गया जिस पर ए.सी.सी.यू.(सायबर सेल) एवं थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं उनके आवागमन के संबंध में महत्वपुर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
सायबर सेल बिलासपुर की टेक्निकल इनपुट से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर आरोपियों की धरपकड हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर रजनेश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू. व थाना कोतवाली टीम से निरीक्षक अजहरउद्दीन की विशेष टीम आरोपीयो की पतासाजी हेतु रवाना की गई जो आरोपियों का पीछा करते हुये राजनांदगांव पहुँचने पर कारधा एवं सकोली पुलिस जिला भण्डारा (महाराष्ट्र) के सहयोग से आरोपियों को घेराबंदी कर पकडा गया आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मशरूका सोने चांदी के जेवरात नगदी रकम एवं चार पहिया वाहन बरामद किया गया है सभी आरोपियो से पुछताछ करने पर रायपुर एवं राजनांदगांव में भी चोरी करना स्वीकार किया गया है, जिसके बारे में विस्तृत पुछताछ एवं गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज बिलासपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा इस प्रकार घटित गंभीर अपराध में शामिल अपराधियों की पहचान कर सनसनीखेज खुलासे में शामिल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण व ए.सी.सी.यू.) अनुज कुमार, अक्षय साबद्रा नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली बिलासपुर प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, निरी. अजहरउद्दीन, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक विवेक पाण्डेय सउनि शितला प्रसाद त्रिपाठी प्र.आर. राहुल सिंह, आतिश पारिक आरक्षक अविनाश, निखिल, विरेन्द्र, अभिजीत म.आर. पुष्पा खरे की प्रशांसा करते हुये उन्हे उचित पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। जिनके लगातार एवं अथक प्रयासो तथा अत्यंत लगन, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के कारण यह महत्वपुर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
ज्वेलरी दूकान में चोरी के दर्ज प्रकरणो की सूची:-
01. थाना उरला जिला रायपुर अपराध क्रमांक 80/2025 धारा 318 (4), 3(5) बी.एन.एस. घटना दिनाक 28.04.2025 के माँ बंजारी ज्वेलर्स मेन रोड उरला।
02. थाना सिटी कोतवाली जिला राजनांदगांव अपराध क्रमांक 202/2025 धारा 318 (4), 3(5) बी.एन.एस. घटना दिनाक 29.04.2025 के मा लक्षमी ज्वेलर्स राजनांदगांव।
नाम गिरफ्तार आरोपी:-
01. प्रदीप सोनी पिता विनोद सोनी उम्र 21 वर्ष साकिन सुल्तानपुर, इलाहाबाद
02. मालती सोनी पति कन्हैया लाल उम्र 52 वर्ष साकिन नैनी इलाहाबाद
03. पूनम सोनी पिता भारत लाल सोनी उम्र 36 वर्ष साकिन इलाहाबाद
04. राहुल सोनी उर्फ मनीष पिता भारत लाल उम्र 22 वर्ष साकिन सेक्टर शांति पुरम, इलाहाबाद
05. श्याम सोनी पिता बबलू सोनी उम्र 35 वर्ष साकिन इलाहाबाद
बरामद संपत्ति:-
140 ग्राम सोने के जेवर किमती करीब 14 लाख रू
3 कि.ग्रा. चांदी के जेवर,
94 हजार रू नगदी रकम,
मारूती बलेनो कार किमती करीब 06 लाख रू (चोरी के लिये उपयोग),
जुमला किमती करीब 22 लाख रू।