Featureराष्ट्रीय

रेल मंत्री वैष्णव ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद

रायपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन का निरीक्षण करते हुए यात्रियों से सीधे बातचीत की और उनके यात्रा अनुभवों को जाना।

निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री ने युवाओं, महिलाओं और बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की। उन्होंने यात्रियों से भारतीय रेलवे द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं और सेवाओं के बारे में उनकी राय पूछी। बातचीत के दौरान अधिकतर यात्रियों ने रेलवे की सुविधाओं में लगातार हो रहे सुधार और आधुनिक बदलावों के लिए रेल मंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया।

मंत्री जी ने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए उनकी पीठ थपथपाई, वहीं बच्चों से हाथ मिलाकर अपना स्नेह जताया। इस सीधे संवाद का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि रेलवे की वर्तमान व्यवस्थाओं से आम यात्री कितना संतुष्ट हैं और धरातल पर सुविधाओं का प्रभाव कैसा है।

दौरे के दौरान मंत्री बिल्कुल आम नागरिक की तरह लोगों से घुलते-मिलते नजर आए। उन्होंने स्टेशन स्थित चाय के स्टाल पर रुककर चाय की चुस्की ली और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए यूपीआई (UPI) के जरिए भुगतान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button