Featureछत्तीसगढ़

आ गई सर्दी : रात के समय लोगों को ठंड का एहसास, आज कई जगह शीत लहर चलने की संभावना

बिलासपुर। प्रदेश में सर्दी अब अपने रंग दिखाने लगी है। ग्रामीण इलाकों से साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी रात के समय लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में तापामान तेजी से गिर रहा है। सरगुजा जिले में अंबिकापुर के आस-पास के क्षेत्र में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं मौसम विभाग की ओर से रविवार को कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना जतायी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के लौटने के साथ नवंबर में दिन और रात के तापमान में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिलता है। इस समय आसमान सामान्यतः साफ रहता है, जिससे दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंडक बढ़ जाती है। प्रदेश में मौसम की स्थिति अगले कुछ दिनों तक सामान्य रहने की संभावना है।

रायपुर का मौसम
राजधानी में रविवार का मौसम सामान्य रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। भोर के समय और शाम को हल्की ठंड महसूस होगी। इसके साथ ही रात के समय पारा और नीचे जाने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button