Featureछत्तीसगढ़

होली का त्योहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ से बिहार तक चलेगी

रायपुर. होली का त्योहार आते ही ट्रनों में घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या अचानक इजाफा हो जाता है, जिसे देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है. होली 2026 पर छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत देने गोंदिया–छपरा रूट पर 2 होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है. रेलवे के इस फैसले से रायपुर, दुर्ग समेत कई प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को राहत मिलने जा रही है.

ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी (Holi Special Train)
(1) गाड़ी संख्या (08863/08864) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल.

(2) गाड़ी संख्या (08865/08866) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल.

दोनों स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
1. गाड़ी संख्या (08863/08864) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल

गाड़ी संख्या 08863/08864 (गोंदिया-छपरा-गोंदिया) गोंदिया और छपरा के बीच एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी. 08863 गोंदिया-छपरा होली स्पेशल – 01 मार्च, 2026 को गोंदिया से 17:00 बजे रवाना होकर 18:00 बजे डोंगरगढ़, 18:26 बजे राजनंदगांव, 19:20 बजे दुर्ग 20:05 बजे रायपुर, 20:55 बजे भाटापारा, 20:15 बजे उसलापुर, 23:41 बजे पेंड्रा रोड, 00:20 बजे अनूपपुर, 00:55 बजे शहडोल, 2:08 बजे उमरिया, 4:35 बजे कटनी 6:05 बजे सतना, 9:00 बजे मानिकपुर जंक्शन, 10:50 बजे प्रयागराज छिवकी, 12:00 चुनार, 17:05 बजे वाराणसी, 18:50 जौनपुर, 1940 बजे केराकत, 20:08 बजे ओड़िहार, जंक्शन,20:55 बजे गाजीपुर, 22.08 बजे बलिया, 22:50 बजे रेवती, 23 :32 बजे बकुलहा, दिनांक 03 मार्च, 2026 को सुबह 00.45 बजे छपरा पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 08864 03 मार्च 2026 को सुबह 04:45 बजे छपरा से रवाना होगी. 5:18 बजे बकुलहा, 5:52 बजे रेवती, 6:35 बजे बलिया, 07.45 बजे गाजीपुर, 08:40 बजे ओड़िहार, 9:38 केराकत, 10:25 बजे जौनपुर, 12:50 बजे वाराणसी, 16:00 बजे चुनार, 18:30 बजे प्रयागराज छिवकी, 20:30 बजे मानिकपुर, 21:15 बजे सतना, 22:50 बजे कटनी 00.30 बजे उमरिया,01:52 बजे शहडोल, 02. 36 बजे अनूपपुर, 03:18 बजे पेंड्रा रोड, 05:15 बजे उसलापुर, 06:08 बजे भाटापारा, 7:15 बजे रायपुर, 8:10 बजे दुर्ग, 8:38 बजे राजनंदगांव, 09:04 बजे डोंगरगढ़, 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी.

(2) गाड़ी संख्या (08865/08866) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल

गाड़ी संख्या 08865 02 मार्च 2026 को शाम 17:00 बजे गोंदिया से रवाना होकर 04 मार्च 2026 को सुबह 00:45 बजे छपरा पहुंचेगी. वहीं गाड़ी संख्या 08866 04 मार्च 2026 को सुबह 04:45 बजे छपरा से रवाना होकर अगले दिन 05 मार्च 2026 को 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि 08865/08866 का ठहराव और समय-सारणी भी 08863/08864 के समान ही रहेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button