भारत को बड़ी राहत: 80,800 टन कच्चा तेल लेकर ‘जग लाडकी’ सुरक्षित मुंद्रा पहुंचा

ईरान-इजरायल तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर मंडरा रहे खतरे के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। युद्ध प्रभावित समुद्री मार्ग Strait of Hormuz के जोखिमों के बावजूद भारतीय नौसेना की निगरानी में तेल और गैस से लदे जहाज सुरक्षित भारत पहुंच रहे हैं।
इसी कड़ी में ‘जग लाडकी’ नामक तेल टैंकर 80,800 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर Mundra Port पहुंच गया है। यह जहाज 14 मार्च को Fujairah Port से रवाना हुआ था। खास बात यह रही कि जहाज को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरना नहीं पड़ा, क्योंकि फुजैराह पोर्ट ओमान की खाड़ी में स्थित है, जो अपेक्षाकृत सुरक्षित मार्ग माना जा रहा है।
इससे पहले भी ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ नामक जहाज एलपीजी लेकर भारत पहुंच चुके हैं। लगातार मिसाइल हमलों और क्षेत्रीय तनाव के बावजूद भारतीय नौसेना समुद्री मार्गों की निगरानी कर रही है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति बाधित न हो।





