Featureमनोरंजन

रामायण’ में यंग रावण बनेंगे राघव मल्होत्रा, पहली फिल्म से करेंगे अभिनय की शुरुआत

मुंबई। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि उनके युवा रूप यानी यंग रावण का किरदार राघव मल्होत्रा निभाएंगे। खास बात यह है कि राघव की यह डेब्यू फिल्म होगी। वह फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा के बड़े बेटे हैं।

यश से मिलती-जुलती है राघव की कद-काठी

राघव मल्होत्रा को यंग रावण की भूमिका के लिए चुने जाने की वजह उनकी शारीरिक बनावट को बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राघव की हाइट, कद-काठी और बॉडी स्ट्रक्चर अभिनेता यश से काफी मिलता-जुलता है। इसी समानता को देखते हुए उन्हें फिल्म में यश के युवा रूप के तौर पर पेश किया जाएगा। उनका लुक काफी हद तक यश के बॉडी डबल जैसा नजर आएगा। इस फिल्म के जरिए राघव पहली बार बड़े पर्दे पर अभिनय करते दिखाई देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button