Featureमनोरंजन

धुरंधर 2 का डिजिटल धमाका: जानें कब और कहाँ देख सकेंगे रणवीर सिंह का हाई-वोल्टेज एक्शन!

मुंबई। बॉलीवुड के पावरहाउस एक्टर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) ने सिनेमाघरों में इतिहास रचने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने की तैयारी कर ली है. जासूसी और एक्शन का बेहतरीन मिश्रण पेश करने वाली यह फिल्म जल्द ही आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर उपलब्ध होगी.

कब और कहाँ होगी रिलीज?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज डेट लगभग तय हो गई है. भारत में यह फिल्म 05 जून 2026 को शाम 7 बजे से JioHotstar पर स्ट्रीम की जाएगी. वहीं, दुनिया भर के अन्य देशों (इंटरनेशनल मार्केट) के लिए फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स Netflix के पास हैं.

मिलेगा ‘अनकट’ ट्रीटमेंट
ओटीटी रिलीज की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘अनकट वर्जन’ होगा. फैंस के लिए रोमांच की बात यह है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म के वे हिस्से भी दिखाए जाएंगे जो सेंसर या समय की कमी की वजह से सिनेमाघरों में नहीं दिखाए जा सके थे. यानी दर्शकों को कुछ एक्स्ट्रा सीन्स और पहले से ज्यादा दमदार एक्शन देखने को मिलेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button