
बिलासपुर। प्रार्थी तीरथ राम रात्रे निवासी सीपत जिला बिलासपुर ने लिखित शिकायत पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की वर्ष 2012-13 में ताराचंद पाटले अपने अन्य साथी वसंत यादव, डेरहा कांत, रतन कुर्रे एवं अन्य के साथ मिलकर *प्रीवेल फूड प्रोडक्ट एंड प्रॉपर्टीज लिमिटेड* के नाम से चिटफंड कंपनी बनाकर आसपास के ग्रामीणों से कम समय 6 साल में रकम दुगना करने का झांसा देकर प्रार्थी एवं उसके परिचित के अन्य लोगों से लगभग 24 लाख रुपए जमा करा कर कंपनी बंद करके फरार हो गया है रिपोर्ट पर धारा सदर अपराध पंजीकृत कर विवेचना कार्रवाई दौरान आरोपी गण कंपनी के डॉयरेक्टर को तलब कर पूछताछ किया गया जो अपराध घटित करना स्वीकार किया मामले में चित फंड कंपनी के द्वारा जारी किया गया बॉन्ड पेपर रसीद पासबुक आदि जप्त किया गया है आरोपी गणों को गिरफ्तार कर न्यायिक निर्माण पर भेजा जा रहा है मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है.
नाम आरोपी
1/ डेरहा प्रसाद पिता शत्रुघ्न कांत उम्र 58 साल निवासी कुटी परम मोपका
2/ ताराचंद पाटले उम्र 56 साल निवासी पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा
3/ बसंत यादव पिता स्वर्गीय नारद यादव उम्र 70 साल निवासी खरौद जिला जांजगीर चांपा
4/ रतन लाल कुर्रे पिता स्वर्गीय अघोरी लाल उम्र 55 साल निवासी पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा





