
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य शासन एवं रायपुर जिला प्रशासन, जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के मार्गनिर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त संबित मिश्रा के दिशा – निर्देश पर नगर निगम रायपुर क्षेत्र में अग्निशमन विभाग एवं अन्य विभागों की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से कोचिंग सेंटर में अग्नि सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं का लगातार औचक निरीक्षण जारी है.
आज इस क्रम में नगर निगम जोन 4 क्षेत्र में पाथ आईएएस एकेडमी में अग्नि सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया गया और सम्बंधित संचालक को नियमानुसार कड़े निर्देश स्थल पर दिए गए.





