Featureराष्ट्रीय

लाल किले पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, PM मोदी ने फहराया तिरंगा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। लाल किले की प्राचीर को फूलों से सजाया गया था, जिसके बीच राष्ट्रीय ध्वज और दोनों ओर हिंदी में ‘वंदे मातरम्’ लिखा हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी सुरक्षा और देशभक्ति के जोश के बीच लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व किया। इस दौरान सेना के बैंड ने ‘वंदे मातरम्’ की धुन प्रस्तुत की और कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। समारोह के दौरान भारतीय वायुसेना के दो Mi-17 हेलीकॉप्टरों ने कार्यक्रम स्थल पर फूलों की बारिश कर भव्य दृश्य प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button