Featureमनोरंजन

‘टॉक्सिक’ में यश का स्वैग छाया, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और एक्शन की तारीफ

मनोरंजन डेस्क। लंबे इंतजार के बाद रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रॉन अप्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और नयनतारा अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।

रिलीज से पहले फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता थी। सिनेमाघरों में पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। शुरुआती प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। कुछ दर्शक यश की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और एक्शन की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ ने कहानी और स्क्रीनप्ले को कमजोर बताया है।

यश का अंदाज बना फिल्म की बड़ी ताकत

फिल्म में यश का स्टाइल, स्वैग और एक्शन अंदाज दर्शकों को प्रभावित करता नजर आ रहा है। खासकर उनके इंटरवल सीक्वेंस की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। डबल रोल में यश की स्क्रीन प्रेजेंस को फिल्म के सबसे मजबूत पहलुओं में गिना जा रहा है।

बड़े पर्दे पर यश का एक्शन अवतार फिल्म को भव्य सिनेमाई अनुभव देने की कोशिश करता है। उनके स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से कई दर्शकों ने फिल्म को देखने लायक बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button