Featureछत्तीसगढ़

जलाशय में लीकेज सुधारने उतरे बुजुर्ग की डूबने से मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

बलरामपुर। जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव स्थित त्रिकुंडा जलाशय बांध में लीकेज सुधारने के दौरान एक बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के बुजुर्ग को बांध के पानी में उतारने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि त्रिकुंडा जलाशय बांध में लीकेज की समस्या सामने आई थी। इसे ठीक करने के लिए बुजुर्ग को पानी में उतारा गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग की तबीयत पहले से खराब थी। इसके बावजूद उन्हें बांध में लीकेज सुधारने के काम के लिए पानी में उतारा गया। परिजनों ने काम के दौरान सुरक्षा उपकरण और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने का भी आरोप लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button