Featureछत्तीसगढ़

रायपुर-भाटापारा सेक्शन में मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग, मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग के दौरान 142685 रूपये का राजस्व

रायपुर। यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से 01 सितम्बर, 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के स्टेशनों एवं ट्रेनों में रेलवे मजिस्ट्रेट मयंक सोनी के साथ में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान में मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह के साथ में उप मुख्य टिकट निरीक्षक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (टिकट चेकिंग), 13 टिकट चेकिंग स्टाफ, 04 रेलवे सुरक्षा बल के जवान एवं 06 जीआरपी स्टाफ शामिल थे।

यह चेकिंग अभियान 05 ट्रेनों में एवं रायपुर- भाटापारा सेक्शन में चलाया गया। इस मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान में कुल 250 मामलों से 142685 रुपये बतौर जुर्माना राजस्व प्राप्त हुआ । इसमें बिना टिकट के 109 मामलों से 90500 रूपये एवं अनियमित टिकट के 65 मामलों से 42685 रुपए अनबुक्ड लगेज के 75 मामलों से 8500 रुपए, गंदगी फैलाने वाले 01 मामले से 1000 रूपये राजस्व प्राप्त हुआ।

रेल प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर में प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button