
रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु गाड़ी संख्या 12069/12070 रायगढ़-गोंदिया-रायगढ़ जन शताब्दी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त सेकेंड सीटिंग कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है |
इस व्यवस्था के तहत गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया–रायगढ़ जन शताब्दी एक्सप्रेस में दिनांक 13 अक्टूबर से 30 नवम्बर 2026 तक तथा रायगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 12069 रायगढ़–गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस में दिनांक 14 अक्टूबर से 01 दिसम्बर 2026 तक एक अतिरिक्त सेकेंड सीटिंग कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध रहेगी।
इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |





