Featureमनोरंजन

‘रामायण: पार्ट 1’ की बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, पहले दिन कमाए 26.44 करोड़

मुंबई। रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। रिलीज के बाद इसके शानदार विजुअल्स, जटायु और रावण के बीच युद्ध के दृश्य और कलाकारों के अभिनय की खूब चर्चा हो रही है। हालांकि, फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। दोपहर 2 बजे तक ‘रामायण: पार्ट 1’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 26.44 करोड़ रुपये की नेट कमाई दर्ज की। फिल्म के हिंदी वर्जन को सबसे ज्यादा दर्शकों का साथ मिला, जबकि कन्नड़ और तेलुगु वर्जन में भी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला। टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग में भी फिल्म को लेकर उत्साह नजर आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुक माय शो पर एक घंटे के भीतर 31 हजार से अधिक टिकटों की बुकिंग हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button