
दीपावली के त्योहार को देखते हुए रायपुर स्थित जंगल सफारी एवं जू प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर दो दिनों के लिए रोक लगाने का फैसला किया है। जारी आदेश के मुताबिक, 10 और 11 नवंबर को जंगल सफारी और जू पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान पर्यटकों को यहां घूमने की अनुमति नहीं होगी।
वन्यजीवों की सुरक्षा के मद्देनजर फैसला
प्रशासन ने यह निर्णय सरकारी संपत्ति को संभावित नुकसान से बचाने और वन्य प्राणियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया है। त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।





