Featureराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाएंगे

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर जा रहे हैं, जहां वे वीर सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाएंगे और उनके बलिदान, निःस्वार्थ सेवा तथा राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण को नमन करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहा बस्तर अब विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है।

एक्‍स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा;

“मैं अपने वीर सुरक्षाबलों के साथ दीपावली मनाने के लिए बस्तर जा रहा हूं।

यह वह क्षेत्र है, जहां कभी नक्सलवाद का प्रभाव था और अब विकास फल-फूल रहा है।

मैं अपने वीर सुरक्षाकर्मियों के बलिदान, निःस्वार्थ सेवा और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण को नमन करने जा रहा हूं।

दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं।

कल तक जहां नक्सलियों का कहर था वहां आज विकास की बहार है।

वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button