
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने देवउठनी एकादशी पर्व के अवसर पर 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को रायपुर जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को घोषित स्थानीय अवकाश नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर (राजधानी) स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं को छोड़कर रायपुर जिले के शेष सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में लागू रहेगा।





