बिलासपुर। विकास कुमार कश्यप ने आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण किया है । पूर्व मुख्य जनसंपर्क अधिकारी साकेत रंजन का स्थानांतरण बिलासपुर रेल मण्डल में वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी के प्रद पर हुआ है। विकास कुमार कश्यप 2011 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) के अधिकारी है। कश्यप इससे बिलासपुर रेल मण्डल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक के पद पर कार्यरत थे। उन्होने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर भी कार्य किया है ।
Related Articles
शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन 83.25 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, 34,514 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी
1 week ago
आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान, इसके संरक्षण का दायित्व हम सभी का: वित्त मंत्री चौधरी
December 26, 2025



