
नगरी। शराब पीने का विरोध करने पर एक पति ने अपनी ही पत्नी पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है, वहीं मगरलोड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शराब के नशे में हुआ विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 2 सितंबर की रात ग्राम भैंसमुडी की है। आरोपी चम्मन लाल साहू अत्यधिक शराब के नशे में घर पहुंचा था। जब पत्नी किरण साहू ने उसे शराब पीने से मना किया, तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने गुस्से में आकर घर में रखे लोहे के हथौड़े से पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए।




