
गरियाबंद। जिले में प्रशासनिक कार्यों को सुचारु बनाने और कार्यों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रणबीर शर्मा ने राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के कार्यस्थल में आंशिक संशोधन किया है। इस संबंध में जारी जानकारी के अनुसार, अधिकारियों को जिले के विभिन्न अनुविभागों और कलेक्टर कार्यालय में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।






