बिपाशा बसु ने पति करण को रोमांटिक अंदाज में विश की 8वीं शादी की सालगिरह - The State Times News
Featureमनोरंजन

बिपाशा बसु ने पति करण को रोमांटिक अंदाज में विश की 8वीं शादी की सालगिरह

बिपाशा बसु ने पति करण को रोमांटिक अंदाज में विश की 8वीं शादी की सालगिरह

बॉलिवुड अभिनेत्रा बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आज 30 अप्रैल को अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए बिपाशा ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया साथ ही पति करण के लिए लिखा एक क्यूट नोट। बिपाशा और करण बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स की लिस्ट में आते हैं। फैंस इनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। बिपाशा और करण दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति करण सिंह ग्रोवर के लिए 8वीं सालगिरह की बधाई देते हुए एक स्पोशल रोमांटिक वीडियो साझा किया है। साथ ही अभिनेत्री ने पति करण के लिए एक क्यूट नोट भी लिखा है।

बिपाशा का एनिवर्सरी पर स्पेशल वीडियो
बिपाशा बसु ने कुछ ही घंटों पहले पति करण सिंह ग्रोवर के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही बिपाशा ने करण के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है। बिपाशा और करण ने 30 अप्रैल 2016 में शादी की थी। बिपाशा ने अपनी शादी से लेकर अभीतक की 8 साल की जर्नी को इस वीडियो में दिखाया है। साथ ही बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, ”हैप्पी 8वीं मंकीवर्सरी माई लव.. हम कभी नहीं रुकेंगे अपने जीवन का हर दिन साथ में मनाएंगे हमेशा के लिए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button