Featureछत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में क्रेडा सीईओ राणा पहुंचे बस्तर संभाग में संयंत्रों की गुणवत्ता जांचने, ग्रामीणों से की बातचीत

रायपुर। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सौर आधारित महत्तवपूर्ण योजनाओं के माध्यम से राज्य के नागरिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्रियान्वयन हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार की नोडल एजेंसी क्रेडा द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार कार्यों की उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं इसमे जीरो टॉलरेंस नीति को फलीभूत करने का कार्य क्रेडा सीईओ राजेश सिंह राणा द्वारा सत्त रूप से किया जा रहा है। इस जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत संयंत्रों के गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए श्री राणा द्वारा स्वयं ही ताबड़तोड दौरे किये जा रहे है। इसी की निरंतरता में राजेश सिंह राणा, सीईओ क्रेडा ने बस्तर संभाग के कांकेर एवं कोण्डागांव जिलों के विभिन्न ग्रामों में जल जीवन मिशन योजना ,सौर सुजला योजना, ग्रामीण विद्युतीकरण इत्यादि योजनाओं के अंतर्गत स्थापित सोलर संयंत्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

सर्वप्रथम सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा जिला कांकेर के विकाखण्ड चारमा के ग्राम-झिपाटोला (चिनौरी) में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पंप का निरीक्षण किया गया एवं संयंत्र से लाभान्वित ग्रामीण दुर्गा यादव, कमलेश यादव एवं शिवबती कंुजाम से संयंत्र की उपयोगिता के विषय में जानकारी ली। जिसमें ग्रामीणों द्वारा संयंत्र के सुचारू रूप से कार्यशील होने एवं पेयजल की मूलभूत सुविधा हेतु संयंत्र के सहायक होने की जानकारी दी गई एवं संयंत्र की कार्यशीलता पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

तदोंपरांत सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा कांकेर विकासखण्ड के ग्राम-माकड़ी खुना का निरीक्षण किया गया। जिसमें जल जीवन मिशन अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पंप का निरीक्षण किया गया। जिसमें संयंत्र कार्यशील पाया गया। इस दौरान सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा वहां उपस्थित ग्रामीणों सुजाता बढ़ई, अवधेश कुमार तथा श्रीकुमार चक्रवर्ती से संवाद किया गया। जिसमें ग्रामीणों द्वारा सोलर ड्यूल पंप के कार्यशील होने की बात कही गई, किन्तु अवगत कराया गया कि, पी.एच.ई. विभाग द्वारा पाईप लाईन का कार्य लंबित होने के चलते उनके घरों तक पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस पर सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा वहां उपस्थित क्रेडा के अधिकारियों को पी.एच.ई. विभाग से समन्वय कर यथाशीघ्र पाईप लाईप कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये।

तत्पश्चात उनके द्वारा कांकेर विकासखण्ड के ही ग्राम-अर्जूनी की महिला किसान दशरी बाई मण्डावी/पति माया राम से उनके खेत में सौर सुजला योजना के नौवे चरण में स्थापित सोलर पंप के विषय में जानकारी ली गई। जिसमें महिला किसान द्वारा वर्तमान में स्थापित पंप का उपयोग तालाब भरे जाने में किये जाने की जानकारी सी.ई.ओ. क्रेडा का दी गई। इस पर

दशरी बाई मण्डवी एवं उनके परिवार द्वारा मुख्यमंत्री एवं क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राणा का आभार व्यक्त किया गया।

 

इसके पश्चात् सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा जिला कोण्डागांव के ग्राम-पिपरा (चिख्लाडीहपारा) में जल जीवन मिशन फेस-02 अंतर्गत स्थापित सोलर पेयजल संयंत्र का निरीक्षण किया गया। जिसमें स्थापित संयंत्र कार्यशील पाया गया। इस दौरान सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा ग्राम-पिपरा (चिख्लाडीहपारा) में स्थापित पेयजल संयंत्र के समीप निवासरत गोड़ जाति से आने वाले परिवार के मुखिया श्री मोहन मरकाम से समक्ष में संयंत्र की उपयोगिता के संबंध में चर्चा की, जिसमें ग्रामीण श्री मोहन मरकाम द्वारा गोड़ी भाषा में केन्द्र एवं राज्य शासन की इस योजना के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की एवं सी.ई.ओ. क्रेडा से पी.एच.ई. की पाईप लाईन संयंत्र से जोड़े जाने का अनुरोध किया। जिस पर सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा स्थल पर उपस्थित अधिकारियों को पी.एच.ई. विभाग से समन्वय कर यथाशीघ्र पाईप लाईप कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये।

इसके पश्चात् श्री राणा द्वारा जिला कोण्डागांव के विकासखण्ड-फरसगांव के ग्राम-पतोड़ा में सौर सुजला योजना के आठवे चरण में सोलर पंप से मछली पालन कर रहे हितग्राही श्री दीनूराम नाग से संयंत्र की उपयोगिता के संबंध में चर्चा की, जिसमें हितग्राही द्वारा बड़े पैमाने पर सोलर पंप का उपयोग कर मछली पालन एवं मक्के की खेती कर व्यवसाय किये जाने की जानकारी दी गई एवं सोलर पंप की स्थापना के उपरांत से उनके जीवन में आये सकारात्मक बदलाव के विषय में सी.ई.ओ. क्रेडा को अवगत कराते हुये हर्ष व्यक्त किया गया। इसी क्रम में सौर सुजला योजना के नौवे चरण में प्रदेश स्तर पर स्थापित किये जा रहे सोलर पंप की गुणवत्ता मैदानी स्तर पर पता किये जाने हेतु सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा विकासखण्ड-कोण्डागांव के ग्राम-भण्डारसीवनी के किसान श्री मानिकलाल के खेत में स्थापित सोलर पंप का निरीक्षण किया गया। संयंत्र के विषय में हितग्राही स्तर पर प्रतिक्रिया लिये जाने के उद्देश्य से श्री राणा द्वारा सीधे किसान श्री मानिकलाल से चर्चा की। चर्चा के दौरान किसान द्वारा संयंत्र के उपयोगी होने एवं कृषि कार्य हेतु लाभकारी होने की बात कही गई।

श्री राणा द्वारा निरीक्षण उपरांत वहॉ उपस्थित क्रेडा के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि क्रेडा के विभिन्न परियोजना अंतर्गत चल रहे कार्य जैसे- जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, सोलर हाई मॉस्ट संयंत्र , सोलर पॉवर प्लांट एवं अन्य संयंत्रों के स्थापना के दौरान सतत् स्थल निरीक्षण करते हुये निविदा के मापदण्डानुसार गुणवत्ता सुनिश्चित कराते हुये कार्य ससमय पूर्ण करावे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button