Featureछत्तीसगढ़

शिल्पग्राम में उमड़ रहा लोगों का हुजूम, शिल्पग्राम में ही लोग ले रहे सेल्फी

मुख्य मंच से रोजाना शानदार प्रस्तुतिकरण

मीना बाजार, खाना खजाना और शिल्पग्राम में उमड़ रहा लोगों का हुजूम

अलहदा खूबियों और जानकारियों से लबरेज हैं विभागीय स्टॉल

खाना खजाना जोन में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले रहे नागरिक

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : नवा रायपुर में राज्योत्सव की धूम

तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का शानदार आयोजन नवा रायपुर में हो रहा है। मुख्यमंच से हो रहे शानदार प्रस्तुतिकरण के तो क्या ही कहने। जनमानस इन बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शिल्पग्राम, मीना बाजार और खाना खजाना में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। शिल्पग्राम की साज-सज्जा और उत्पाद लोगों को मुग्ध कर रहे हैं। मुख्य मंच के सामने ही बनाए गए मंच पर स्थानीय कलाकारों के संगीत की तान फिजा में माधुर्य घोल रही है। शिल्पग्राम में वैसे तो सेल्फी सेंटर बनाया गया है लेकिन पूरे शिल्पग्राम में ही लोग सेल्फी लेते हुए दिखाई देते हैं। 

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : नवा रायपुर में राज्योत्सव की धूम
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : नवा रायपुर में राज्योत्सव की धूम

राज्योत्सव में खाना खजाना जोन में खुशी दुगुनी हो रही है। यहाँ आप किफायती कीमतों पर खाने का जायका ले सकते हैं। जायके में भी बहुत वेरायटी है। छत्तीसगढ़ी व्यजनों का स्वाद लेना है तो आपको स्वादिष्ट फरा, चीला, चौसेला, मुंगोड़ी बड़ा, साबूदाना बड़ा से लेकर अन्य पसंदीदा व्यंजन मिल जाएगे। वहीं फास्ट फूड से लेकर अन्य स्वादिष्ट नाश्ते और खाने की भी उपलब्धता है। सबसे अहम बात यह है कि खाना खजाना जोन में हाईजीन का पूरा ख्याल रखा गया है। परिवार सहित राज्योत्सव स्थल पर पहुंच रहे लोग लजीज व्यंजनों का स्वाद उठाते दिखाई दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : नवा रायपुर में राज्योत्सव की धूम

मीना बाजार को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह दिखाई देता है। यहां लोगों के मनोरंजन का खास ख्याल रखा गया है। राज्योत्सव के मुख्य कार्यक्रम शुरू होने से पहले आप यहां पहुंचकर अच्छा समय बिता सकते हैं। 

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : नवा रायपुर में राज्योत्सव की धूम

छत्तीसगढ़ के लिए साय सरकार किस तरह कार्य कर रही है, उसके प्रयासों को अगर समझना है तो विभागीय स्टाल से बेहतर क्या हो सकता है। अमूमन सभी विभागों के स्टाल लगे हुए हैं। कुछ विभागों को योजनाओं की जानकारियां आम लोगों को सहजता से पहुंचाने के लिए विशेष स्थान दिया गया है। वहीं अन्य विभागों को भी समुचित जगह दी गई है। सभी विभाग अपनी-अपनी विशेषता लिए हुए हैं। हर स्टाल में आपको कुछ अलग एहसास होगा। कुछ विभाग अपने अनूठे प्रयोगों के माध्यम से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं तो कहीं शानदार प्रस्तुतीकरण गागर में सागर भरने का काम कर रहा है। साथ ही जनमानस को विभागीय प्रयासों की जानकारियां भी दी जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button