Entertainment News : 3 दिन का जश्न, 1000 मेहमान, परोसे जाएंगे 2500 तरह के पकवान - The State Times News
Featureमनोरंजन

Entertainment News : 3 दिन का जश्न, 1000 मेहमान, परोसे जाएंगे 2500 तरह के पकवान

मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत की शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं. जल्द वो अपनी लेडीलव राधिका मर्चेंट से शाही शादी रचाने वाले हैं. कपल का प्री-वेडिंग बैश गुजरात के जामनगर में 1-3 मार्च को होने वाला है. इस सेरेमनी का हिस्सा देश-विदेश के करीब 1000 लोग बनेंगे. इंटरनेशनल लीडर्स और सेलेब्रिटीज अनंत-राधिका को आशीर्वाद देंगे. इस ग्रैंड इवेंट का फूड मेन्यू भी स्पेशल होने वाला है.500 तरह के पकवान

स्पेशल होगा फूड मेन्यू

हॉस्पिटैलिटी टीम के मुताबिक, खाने को लेकर मेहमानों की पसंद का खास ख्याल रखा जाएगा. उनके द्वारा डाइट में अवॉइड की जाने वाली चीजों को अवॉइड किया जाएगा. इसलिए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल हो रहे सभी मेहमानों की टीम से उनके फूड चॉइस की जानकारी मांगी गई है. हर एक मेहमान की डाइट की जरूरतों का ध्यान रखने की कोशिश है.

 

Related Articles

Back to top button