Featureछत्तीसगढ़

20 हजार वर्गफीट शासकीय कोटवारी भूमि पर अवैध निर्माण, सीमांकन के बाद तोड़े गए

रायपुर। आज टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार नगर निगम प्रशासन ने सम्बंधित स्थल पर सहयोग करते हुए तहसीलदार औऱ राजस्व विभाग , पुलिस प्रशासन की टीमों, उड़न दस्ता सहित 6 जेसीबी, 2 पोकलेन मशीनों, 10 डम्पर, मजदूरों की सहायता से लालपुर में लगभग 20 हजार वर्गफीट शासकीय कोटवारी भूमि को अवैध कब्जा जमाकर निर्मित लगभग 10 बड़ी दुकानों औऱ लगभग 30 बड़े कमरों के नियम विपरीत अवैध निर्माण को स्थल पर सीमांकन करवाने के पश्चात पूरी तरह ध्वस्त करने की व्यापक कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा है. यह अतिक्रमणरोधी व्यापक अभियान रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर कल 1 मार्च 2026 को भी जारी रहेगा.
नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने कहा है कि आज का व्यापक अवैध निर्माण तोड़ो अभियान राजधानी शहर रायपुर में अवैध निर्माण कार्यों को करने वालों के लिए एक कड़ी नियमानुकूल चेतावनी है. जहां भी अवैध निर्माण होना पाया जायेगा, वहाँ शासन के अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अवैध निर्माण तोड़ने कड़ी कार्यवाही की जाएगी. कोई भी अवैध निर्माणकर्त्ता रायपुर में नियमानुसार कड़ी कार्यवाही से बच नहीं पाए, यह सुनिश्चित किया जाए. महापौर ने सम्बंधित अधिकारियों को लालपुर में शासकीय भूमि पर किये गए अवैध निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त करने की नियमानुसार कड़ी कार्यवाही शत – प्रतिशत पूर्ण होते तक लगातार जारी रखने निर्देशित किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button