Featureछत्तीसगढ़

दुर्ग स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग, 246 मामलों से 159,870 रुपए राजस्व

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान दिनांक 04 अक्टूबर, 2026 को चलाया गया। जिसमें स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, 12 ट्रेनों में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में कुल 246 मामलों को दर्ज कर 1,59,870 रुपए राजस्व प्राप्त किया गया।
किलाबंदी टिकट चेकिंग में बिना टिकट यात्रा करने वाले 150 यात्री पकड़े गए, जिससे 1,26,125 राजस्व प्राप्त हुआ। अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 39 यात्रियों से 25745/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ, अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 55 यात्रियों से 6000/- रूपये, 02 केस स्टेशन परिसर में कचरा फैलाने वाले से 2000/- रुपए राजस्व प्राप्त हुआ । इस टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेने के प्रति जागरूक करना था ।
इस टिकट चेकिंग अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनन्द, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक टिकट चेकिंग 01 एवं 18 टिकट चेकिंग स्टाफ स्टाफ शामिल रहे ।
रेल प्रशासन यात्रियों को आगाह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर मे प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें एवं टिकट चेकिंग में रेलवे प्रशासन को सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button