
बिलासपुर। प्रार्थी रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28.08.2026 को प्रार्थी की बडी बहन अपने परिवार के साथ राखी त्यौहार मनाने मंझला भाई सुभाष कुर्रे के घर आये कि शाम करीब 05 बजे प्रार्थी का छोटा भाई सुदर्शन कुर्रे भांजा लोगो को तुम क्यो गाली गलौच कर रहे हो तब सुदर्शन घर से लाठी लाकर सुभाष के साथ मारपीट पर उतारु हो गया तब प्रार्थी के द्वारा लाथी छीना तब वह अपने घर से लोहे का सब्बल लेकर आया तथा सुभाष के सिर मे मार देने से खून से लथपथ होकर जमीन मे गिर गया जिससे सुभाष की मौके पर मृत्यु हो गई तथा आरोपी मौके से फरार हो गया प्रकरण मे अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबध मे उप.महा.निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा के द्वारा आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देश दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्ग दर्शन मे थाना सिरगिटटी पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी की हर संभावित पता ठिकानो मे पता तलाश की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला की आरोपी गावं मे लुक छिप रहा है जिसे सिरगिटटी पुलिस द्वारा आरोपी के गांव से 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर थाना लाया गया तथा पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।
’’ आरोपी का नाम:-
सुदर्शन कुर्रे पिता भारत कुर्रे उम्र 36 साल निवासी हरदीकला टोना थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.





