Featureराष्ट्रीय

एनएमडीसी ने मनाई डॉ बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती

हैदराबाद. भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने हैदराबाद में अपने कॉर्पोरेट कार्यालय और साथ ही देश भर में अपनी सभी परियोजना स्थलों पर भारतीय संविधान के निर्माता भारतरत्न डॉ बी.आर. अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई।समारोह का नेतृत्व एनएमडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री अमिताभ मुखर्जी ने किया। उनके साथ विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी); जयदीप दासगुप्ता, निदेशक (उत्पादन); अनुराग कपिल, निदेशक (वित्त) शामिल हुए तथा कर्मचारियों के साथ डॉ बीआर अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एनएमडीसी एचओ एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एनएमडीसी एचओ एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष बी हनुमंत राव, तथा महासचिव श्रीमती सी अन्नपूर्णा के साथ सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह की शुरुआत डॉ बीआर अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद उनके जीवन और दर्शन को नमन करते हुए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए, एनएमडीसी के सीएमडी श्री अमिताभ मुखर्जी ने कहा कि “डॉ बीआर अम्बेडकर ने हमें याद दिलाया था कि स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व अलग-अलग आदर्श नहीं हैं, बल्कि जीवन का एक तरीका है जो हमारे लोकतंत्र का मजबूत आधार हैं। उनके शब्द आज तेजी से विकसित हो रही दुनिया में अत्यधिक प्रासंगिक हैं। उनके विचार हमें स्मरण कराते हैं कि सच्ची प्रगति समावेशी और न्यायसंगत विकास सुनिश्चित करने में निहित है। एनएमडीसी में हम इन आदर्शों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और एक ऐसी संस्कृति को बढ़ावा देते हैं जहां गरिमा, निष्पक्षता और साझा प्रगति आगे बढ़ने के हमारे मार्ग को परिभाषित करती है।“

डॉ. बी.आर.अम्बेडकर के कालजयी आदर्शों से प्रेरित होकर एनएमडीसी ने उनके विचारों के अनुरूप एक समावेशी और न्यायसंगत समाज का निर्माण करने की अपनी प्रतिबद्धता पुनः प्रदर्शित की। उत्सव का समापन एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसके बाद बच्चों को स्कूल बैग का वितरण किया गया जो शिक्षा और समान अवसरों को बढ़ावा देने पर एनएमडीसी के निरंतर फोकस को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button