
रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में दिनांक 17 अक्टूबर 2026 से 27 अक्टूबर 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 19 अक्टूबर 2026 से 29 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी | इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |
रेलवे प्रशासन द्वारा धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुये दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित 12 एक्सप्रेस गाड़ियों का अस्थायी ठहराव मध्य रेलवे नागपुर मंडल के अजनी स्टेशन में 01 मिनट के लिये दिया जा रहा है । ठहराव की सुविधा 19 एवं 20 अक्टूबर 2026 को दिया गया है ।
विवरण इस प्रकार है –
👉 दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को गाड़ी संख्या 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस अजनी स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी अजनी स्टेशन 17.31 बजे पहुंचेगी तथा 17.32 बजे रवाना होगी ।
👉 दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को गाड़ी संख्या 19021 उधना-ब्रम्हपुर अमृत भारत एक्सप्रेस अजनी स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी अजनी स्टेशन 19.13 बजे पहुंचेगी तथा 19.14 बजे रवाना होगी ।
👉 दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को गाड़ी संख्या 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस अजनी स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी अजनी स्टेशन 01.33 बजे पहुंचेगी तथा 01.34 बजे रवाना होगी ।
👉 दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को गाड़ी संख्या 12101 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस अजनी स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी अजनी स्टेशन 09.14 बजे पहुंचेगी तथा 09.15 बजे रवाना होगी ।
👉 दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को गाड़ी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस अजनी स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी अजनी स्टेशन 09.26 बजे पहुंचेगी तथा 09.27 बजे रवाना होगी ।
👉 दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को गाड़ी संख्या 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस अजनी स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी अजनी स्टेशन 10.25 बजे पहुंचेगी तथा 10.26 बजे रवाना होगी ।
👉 दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल एक्सप्रेस अजनी स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी अजनी स्टेशन 10.59 बजे पहुंचेगी तथा 11.00 बजे रवाना होगी ।
👉 दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को गाड़ी संख्या 22848 एलटीटी-विशाखापटनम एक्सप्रेस अजनी स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी अजनी स्टेशन 13.23 बजे पहुंचेगी तथा 13.24 बजे रवाना होगी ।
👉 दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल, अजनी स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी अजनी स्टेशन 14.19 बजे पहुंचेगी तथा 14.20 बजे रवाना होगी ।
👉 दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को गाड़ी संख्या 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस अजनी स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी अजनी स्टेशन 16.14 बजे पहुंचेगी तथा 16.15 बजे रवाना होगी ।
👉 दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को गाड़ी संख्या 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अजनी स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी अजनी स्टेशन 19.14 बजे पहुंचेगी तथा 19.15 बजे रवाना होगी ।
👉 दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को गाड़ी संख्या 19022 ब्रम्हपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस अजनी स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी | यह गाड़ी अजनी स्टेशन 20.13 बजे पहुंचेगी तथा 20.14 बजे रवाना होगी ।





