Featureमनोरंजन

आंखों की सर्जरी के बाद पहली बार साथ दिखे राघव चड्ढा-परिणीति

आंखों की सर्जरी के बाद पहली बार साथ दिखे राघव चड्ढा-परिणीति

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को अपने पति राघव चड्ढा के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में साथ में देखा गया। दोनों की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को शुक्रवार को मुंबई में आंखों की सर्जरी के बाद अपनी पत्नी के साथ पहली बार देखा गया। कपल को मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के बाद फैंस के साथ फोटो क्लिक करते हुए भी देखा गया। राघव हाल ही में लंदन से लौटे हैं जहां उनकी आंखों की सर्जरी की गई थी।

परिणीति चोपड़ा ऑफ-व्हाइट सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि राघव ने सादा व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। दोनों को मंदिर में एंट्री करते और बाहर निकलते समय हाथ जोड़कर पैपराजी के सामने पोज देते हुए देखा गया। राघव ने अपनी आंखों को ढंकने के लिए ब्लैक कलर का सनग्लास पहना था। दोनों से मिलने के लिए वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।

भिनेत्री परिणीति चोपड़ा को अपने पति राघव चड्ढा के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में साथ में देखा गया। दोनों की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को शुक्रवार को मुंबई में आंखों की सर्जरी के बाद अपनी पत्नी के साथ पहली बार देखा गया। कपल को मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के बाद फैंस के साथ फोटो क्लिक करते हुए भी देखा गया। राघव हाल ही में लंदन से लौटे हैं जहां उनकी आंखों की सर्जरी की गई थी।

परिणीति चोपड़ा ऑफ-व्हाइट सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि राघव ने सादा व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। दोनों को मंदिर में एंट्री करते और बाहर निकलते समय हाथ जोड़कर पैपराजी के सामने पोज देते हुए देखा गया। राघव ने अपनी आंखों को ढंकने के लिए ब्लैक कलर का सनग्लास पहना था। दोनों से मिलने के लिए वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button