
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के अंतर्गत अन्दर -उरकुरा रेलखंड में उरकुरा गेट, कि.मी. 823/10-08 पर नई रेलवे लाइन में ओवर हॉलिंग एवं चेक रेल की मरम्मत कार्य किया जाना है।
इस कार्य के कारण दिनांक 06 अक्टूबर 2026 की रात्रि 11:00 बजे से आगामी आदेश तक, सामान्यतः 07 अक्टूबर 2026 को प्रातः 03:00 बजे तक, उक्त समपार फाटक से सड़क यातायात बंद रहेगा।
रेलवे द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि कार्य अवधि के दौरान उरकुरा समपार फाटक से आवागमन न करें तथा परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें।





