Featureछत्तीसगढ़

साय सरकार ने रोजगार के साथ बढ़ाई आर्थिक आत्मनिर्भरता, 589.31 लाख का पारिश्रमिक भुगतान

प्रबन्ध संचालक राजेश सिंह राणा की अगुवाई में बुनाई और गणवेश सिलाई के कार्य से स्थानीय स्तर पर रोजगार

अगस्त में 994 समूहों के खातों में RTGS से हुआ भुगतान

रायपुर। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एवं ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव के मार्गनिर्देशन में ग्रामोद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध संचालक राजेश सिंह राणा (आई.ए.एस.) के द्वारा अगस्त 2026 में प्रदेश के 26 जिलों के 121 बुनकर सहकारी समितियों के माध्यम से राशि रू. 397.31 लाख का बुनाई पारिश्रमिक एवं प्रदेश के 873 महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिला सदस्यों को राशि रू. 192.00 लाख का सिलाई पारिश्रमिक कुल राशि रू. 589.31 लाख का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में RTGS के माध्यम से हस्तांतरित किया गया है।
राज्य हाथकरघा संघ द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में अगस्त 2026 तक प्रदश् के 345 बुनकर सहकारी समितियों को बुनाई पारिश्रमिक राशि रू. 3717.00 लाख एवं 2005 महिला स्व सहायता समूहों को सिलाई पारिश्रमिक राशि रू. 1844.00 लाख कुल राशि रू. 5561.00 लाख का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में RTGS के माध्यम से हस्तांतरित किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं गजेन्द्र यादव मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ग्रामोद्योग विभाग के मार्गदर्शन में ग्रामोद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध संचालक राजेश सिंह राणा के द्वारा राज्य के बुनकरों को बुनाई कार्य के माध्यम से तथा महिला स्व सहायता समूहों को गणवेश सिलाई कार्य के माध्यम से स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार ‘‘वोकल फार लोकल’’ के अवधारणा को सार्थक बनाने में ग्रामोद्योग विभाग द्वारा सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है, जिसका लाभ प्रदेश के बुनकरों एवं सिलाई कार्य से जुड़े समूहों को प्राप्त हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button