Featureराष्ट्रीय

राजधानी में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे, बारिश से बढ़ी ठिठुरन

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों लोगों को कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का सामना करना पड़ा रहा है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में देर रात से घना कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम रही। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। कोहरे ने सर्दी के मौसम में ठंडक को ओर बढ़ा दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में आईजीआई हवाईअड्डे पर कोहरे के कारण कुछ उड़ानों में देरी हो रही है।

बारिश से बढ़ी ठिठुरन
वहीं, राजधानी में बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश गुरुवार सुबह तक जारी रही। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, कोहरे की भी मार लोगों पर पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में औसत 3.9 मिमी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश पालम केंद्र में दर्ज की गई। यहां 10.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, रिज में 9.7, पूसा में 8, आया नगर में 5.5, मयूर विहार में 4.5 और लोदी रोड में 4.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 अधिक के साथ 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने शुक्रवार से चार दिन तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा व कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। वहीं, शाम व रात में भी कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button