
रायपुर। त्यौहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को बेहतर एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए पटना-चर्लपल्ली-पटना के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार किया जा रहा है। यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को 02 दिसम्बर 2026 तक विस्तारित किया गया है।
परिचालन विस्तार के बाद इन गाड़ियों का संचालन निम्नानुसार होगा
गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन पटना से 21 सितम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक कुल 21 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को चलेगी।
गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से 25 सितम्बर से 27 नवम्बर 2026 तक कुल 10 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से 23 सितम्बर से 02 दिसम्बर 2026 तक कुल 11 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के इन प्रमुख स्टेशनों से मिलेगी यात्रा सुविधा
इन गाड़ियों का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं गोंदिया स्टेशनों पर है जहां से यात्रीगण इस गाड़ी में यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकते हैं |
22 कोच के साथ चलेगी यह स्पेशल ट्रेन
इस स्पेशल ट्रेन में 01 पावरकार, 01 एसएलआरडी, 02 जनरल, 04 स्लीपर, 07 एसी-III, 07 एसी-III इकॉनमी सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध है ।
यात्रियों से आग्रह है कि इन स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी एवं ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।





