Featureछत्तीसगढ़

चाइनीज मांझा पर सख्त कार्रवाई, 165 नग प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह एवं नगर पालिक निगम रायपुर आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के विरुद्ध सघन कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय के सहयोग से मोती पतंग भंडार, बूढ़ापारा एवं संजय पतंग भंडार, सत्ती बाजार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मोती पतंग भंडार, बूढ़ापारा से 110 नग तथा संजय पतंग भंडार, सत्ती बाजार से 55 नग प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया। कुल 165 नग चाइनीज मांझा को मौके पर ही जब्त कर लिया गया है। प्रकरण में छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के निर्देशानुसार नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही संबंधित दोनों पतंग दुकानों के संचालकों को भविष्य में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी मौके पर दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button