Featureछत्तीसगढ़

MD राजेश सिंह राणा के सख्त निर्देश: फर्जीवाड़े पर राज्य हाथकरघा संघ की बड़ी कार्रवाई, मारुति कोटेक्स से वसूले जाएंगे 22.42 लाख रुपये!

हाथकरघा संघ को गैर-हाथकरघा वेस्टेज कपड़ा भेजने के मामले में कड़ी कार्रवाई, तत्कालीन गोदाम प्रभारी निलंबित और तकनीकी कर्मचारी की सेवा समाप्त

रायपुर। राज्य हाथकरघा संघ के द्वारा वर्ष 2025-26 में जेम पोर्टल के माध्यम से नियमानुसार निविदा आमंत्रित कर हाथकरघा ग्रे वस्त्रों के जाॅब वर्क के आधार पर मारूति कोटेक्स लिमिटेड हैदराबाद से डाईंग/प्रोसेसिंग एवं प्रिंटिंग कार्य कराया गया था। हाथकरघा संघ के तत्कालीन गोदाम प्रभारी के द्वारा मारूति कोटेक्स लिमिटेड हैदराबाद को डाईंग/प्रोसेसिंग एवं प्रिंटिंग कार्य हेतु कुल 65.06 लाख मीटर ग्रे वस्त्र भेजा गया था, जिसमें से उनके द्वारा 63.16 लाख मीटर फ्रेष वस्त्र प्रदाय किया गया था तथा 1.90 लाख मीटर कटपीस/सेकण्ड क्लास/मिस प्रिंट/वेस्टेज संघ गोदाम को भेजा गया था। तत्कालीन गोदाम प्रभारी के द्वारा संघ कार्यालय को जानकारी दिया गया कि मारूति कोटेक्स लिमिटेड हैदराबाद के द्वारा 60,236.00 मीटर कटपीस/सेकण्ड क्लास/मिस प्रिंट/वेस्टेज भेजा गया है, जो कि हाथकरघा संघ का वस्त्र नही है। संघ कार्यालय के द्वारा विभागीय जांच कमेटी गठित कर भौतिक परीक्षण एवं नमूना जांच परीक्षण कराया गया। जांच कमेटी के द्वारा मारूति कोटेक्स लिमिटेड हैदराबाद के देयक क्रमांक 545, 577, 583, 588 एवं देयक क्रमांक 489 के माध्यम से हाथकरघा से भिन्न अन्य वेस्टेज वस्त्र मात्रा 60,336.00 मीटर भेजा गया है तथा तत्कालीन गोदाम प्रभारी के द्वारा उक्त वेस्टेज वस्त्र के संबंध में संघ कार्यालय को समय पूर्व सूचना नही देना तथा संघ के तकनीकी कर्मचारी के द्वारा उक्त प्राप्त डैमेज वस्त्रों के संबंध में दी गयी तकनीकी जांच प्रतिवेदन को जांच में संदेहात्मक प्रतिवेदित किया गया है।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर संघ कार्यालय के द्वारा तकनीकी कर्मचारी की सेवा समाप्त किया गया है तथा तत्कालीन गोदाम प्रभारी रामकिशन देवांगन को निलंबित कर विभागीय जांच की कार्यवाही की जा रही है। उक्त प्रकरण के संबंध में विधिक सलाहकार से अभिमत लिया गया है। प्रबंध संचालक राजेश सिंह राणा के निर्देश पर मारूति कोटेक्स लिमिटेड हैदराबाद के द्वारा भेजे गये हाथकरघा से भिन्न अन्य वेस्टेज वस्त्र को जब्ती किया गया है तथा अन्य वेस्टेज वस्त्र मात्रा 60,236.00 मीटर भेजे जाने से संघ को हुये वित्तीय हानि की वसूली के लिए ग्रे वस्त्र के मूल्य प्रति मीटर राशि रू. 88.61 के मान से कुल राशि रू. 53,37,512.00 का 25ः राशि रू.13,34,378.00 तथा संघ कार्यालय द्वारा मारूति कोटेक्स लिमिटेड हैदराबाद को भुगतान किये गये प्रिंटिंग चार्ज राशि रू. 9,08,238.00 राशि को शात्-प्रतिशत वसूली करने के निर्देश जारी किये गये है। इस प्रकार मारूति कोटेक्स लिमिटेड हैदराबाद को हाथकरघा से भिन्न वस्त्र प्रदाय करने से एवज में कुल राशि रू. 22,42,616.00 वसूली करने के निर्देश जारी किये गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button