Featureमनोरंजन

Awarapan 2 Trailer: शबाना आजमी का खौफनाक नेगेटिव रोल और दिशा पटानी की एंट्री, रिलीज हुआ ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर

मुंबई: साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म ‘आवारापन’ के 19 साल बाद मेकर्स इसके सीक्वल ‘आवारापन 2’ के साथ वापस आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने फैंस के बीच उत्सुकता काफी बढ़ा दी है।

ट्रेलर में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने आइकोनिक किरदार ‘शिवम पंडित’ के रूप में नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार उनका अवतार काफी डार्क, दर्द और बदले की आग से भरा हुआ है। ट्रेलर की शुरुआत एक दमदार एक्शन सीन से होती है, जिसमें दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी खौफनाक नेगेटिव किरदार (नफीसा) में नजर आ रही हैं।

फिल्म में इस बार दिशा पटानी ‘जारा’ के अहम किरदार में नजर आ रही हैं। इमरान और दिशा के बीच की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ एक्शन और म्यूजिक का बेहतरीन मेल देखने को मिल रहा है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी और विशेष फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button