पीएम मोदी के प्रवास के मद्देनजर राज्यपाल ने राजभवन में बैठक ली - The State Times News
Featureछत्तीसगढ़

पीएम मोदी के प्रवास के मद्देनजर राज्यपाल ने राजभवन में बैठक ली

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 व 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। वे 23 अप्रैल को राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। इस सिलसिले में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सोमवार को राजभवन में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिये। राज्यपाल हरिचंदन ने राजभवन में प्रधानमंत्री के रात्रि विश्राम के लिए की गई तैयारियों का भी स्वयं जायजा लिया।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम एवं राजभवन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button