शेयर बाजार में आज हरियाली, शुरुआती कारोबार में जबरदस्त उछाल - The State Times News
Featureव्यापार

शेयर बाजार में आज हरियाली, शुरुआती कारोबार में जबरदस्त उछाल

मुंबई। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स खुलने के कुछ ही मिनट में 400 अंक से अधिक की तेजी के साथ 78,000 के स्तर को पार कर गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 422.62 अंक उछलकर 78,387.61 पर पहुंचा। वहीं निफ्टी 160.2 अंक चढ़कर 23,776.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और टाटा मोटर्स के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। केवल जोमैटो का शेयर नुकसान में रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button