Featureछत्तीसगढ़

रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, खोवा और रबड़ी के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए, जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

रायपुर। जिले में लोगों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले भर में निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा मेसर्स महावीर स्वीट्स एवं नमकीन, मेन रोड भाठागाँव से खोवा का नमूना एवं मेसर्स श्री सांई कृपा माँ लक्ष्मी स्वीट्स, तरपोंगी तिल्दा, रायपुर से रबड़ी का नमूना लेकर विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

उपरोक्त कार्यवाही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार की गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी रोकने के लिए यह कार्यवाही सतत रूप से जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button