Featureक्राइमछत्तीसगढ़

12.50 लाख की चोरी का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार,11.53 लाख रुपए बरामद

कवर्धा। सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम मझगांव में घर से हुई 12.50 लाख रुपए की चोरी का खुलासा करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की रकम में से 11 लाख 53 हजार रुपए बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, ग्राम मझगांव निवासी हीरालाल साहू ने 24 सितंबर को सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और आलमारी के लॉकर में रखे 12.50 लाख रुपए चोरी कर ले गया।

घटना के दौरान परिवार के सदस्यों ने चेहरे पर गमछा बांधे एक संदिग्ध व्यक्ति को घर से बाहर निकलते देखा था। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने के साथ ही पुलिस टीम ने संदिग्धों की लगातार पतासाजी की।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें चोरी की रकम के संबंध में जानकारी सामने आई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 11.53 लाख रुपए बरामद कर लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button