एमपी के इस टाइगर रिजर्व में दो बाघ शावकों की मौत से मचा हड़कंप - The State Times News
Featureराष्ट्रीय

एमपी के इस टाइगर रिजर्व में दो बाघ शावकों की मौत से मचा हड़कंप

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक ही दिन में दो बाघ शावकों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टाइगर रिजर्व के पनपथा और खितौली रेंज में दो शावकों की मौत हुई है। मरने वाले दोनों बाघ शावक एक वर्ष के अंदर के बताए जा रहे हैं। इधर जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग और प्रबंधन जांच में जुट गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पनपथा रेंज अंतर्गत जिस बाघ शावक का शव पाया गया है वह बुरी तरह से नोचा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया और अपनी कार्रवाई में जुट गया। जबकि बाघ शावक का दूसरा शव खितौली परिक्षेत्र के गढ़पुरी गांव के पास मिला है। दोनो बाघ शावको की उम्र एक वर्ष बताई जा रही है।

बता दें कि इन दो बाघ शावकों की मौत के बाद इस वर्ष बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मरने वाले बाघों की संख्या 9 हो गई है। जनवरी से अभी तक इतनी बड़ी संख्या में बाघों की मौत से बंधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा होने लगा है।

Related Articles

Back to top button