बिलासपुर रेल हादसा : 11 यात्रियों की हुई मौत, 20 घायल, घायलों को 50-50 हजार रुपए - The State Times News
Featureछत्तीसगढ़

बिलासपुर रेल हादसा : 11 यात्रियों की हुई मौत, 20 घायल, घायलों को 50-50 हजार रुपए

बिलासपुर स्टेशन के समीप 4 नवम्बर, 2025 को हुई मालगाड़ी एवं मेमू लोकल के डिरेलमेंट की इस घटना में 11 यात्रियों की मृत्यु एवं 20 यात्री घायल हुए है।

रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिए गए थे तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रभावित घायल यात्रियों का विवरण इस प्रकार है :-

1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष

2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष

3. शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष

4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष

5. मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष

6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष

7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष

8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष

9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 34

10. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष

11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष

12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष

13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष

14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष

15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष

16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष

17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष

18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष

19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष

20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष

घटना में घायलों को त्वरित अनुग्रह सहायता राशि के अग्रिम के रूप में ₹50,000 प्रत्येक की राशि प्रदान की गई है।

वर्तमान में घायलों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है।

रेल प्रशासन द्वारा सभी अस्पतालों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है तथा प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति के लिए चिकित्सा, परिवहन एवं आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया गया है।

वरिष्ठ रेल अधिकारी निरंतर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button