Featureछत्तीसगढ़

वन्यजीव सप्ताह: राम मंदिर से जंगल सफारी तक 25 किमी साइकिल रैली का हुआ आयोजन

वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप मार्गदर्शन और दिशा निर्देश पर रविवार को नवा रायपुर में साइकिल रैली निकाली गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनता और युवाओं में वन्यजीवों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। पूरे प्रदेश में वन्यजीव सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समाज में प्रकृति और जीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ सके।

​यह साइकिल रैली वीआईपी रोड रायपुर के राम मंदिर से शुरू हुई और 25 किलोमीटर का लंबा सफर तय करते हुए जंगल सफारी में समाप्त हुई। इस साइकिल रैली में 100 से अधिक साइक्लिस्ट ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) और जंगल सफारी के संचालक ने भी खुद साइकिल चलाकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
​
​रैली के नंदनवन पहुंचने के बाद सभी प्रतिभागियों ने जंगल सफारी और जू का भ्रमण किया। यहाँ उन्होंने विभिन्न वन्यजीवों को नज़दीक से देखा और उनके संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button