अवैध प्लाटिंग पर निगम की कार्रवाई - The State Times News
छत्तीसगढ़

अवैध प्लाटिंग पर निगम की कार्रवाई

रायपुर. नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन क्रमांक 8 के तहत माधव राव सप्रे वार्ड के तहत विप्र नगर क्षेत्र में लगभग 2.31 एकड़ निजी भूमि में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर जोन 8 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के नेतृत्व, कार्यपालन अभियन्ता अभिषेक गुप्ता, उप अभियन्ता नगर निवेश रूचिका मिश्रा एवं सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में अभियान चलाकर वहाँ लगभग 2.31 एकड़ निजी भूमि में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाते हुए स्थल पर बनाई जा रही अवैध मुरम रोड एवं बनायी गयी कांक्रीट नींव को जेसीबी मशीन की सहायता से काटने की कार्यवाही की गयी है. नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर ने जोन 8 नगर निवेश विभाग की ओर से तहसीलदार रायपुर को पत्र लिखकर सम्बंधित स्थल के भवन स्वामी की जानकारी शीघ्र निगम को देने अनुरोध किया गया है, ताकि शासन के अधिनियम के तहत अवैध प्लाटिंग करने वाले सम्बंधितों पर नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्यवाही शीघ्र की जा सके.

Related Articles

Back to top button