श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा मध्यप्रदेश के लिए अद्भुत क्षण है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव - The State Times News
छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा मध्यप्रदेश के लिए अद्भुत क्षण है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीर गेट (सोमवारा) स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर पर आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के वंशज हैं। भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण का अंत कर उसके अहंकार को समाप्त कर दिया था। उनका जीवन संघर्ष से भरा हुआ था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित रामभक्तों को हाथ जोड़ कर अभिवादन किया और श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा भारत और मध्यप्रदेश के लिए अद्भुत क्षण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 56 भोगय प्रसाद का निरीक्षण एवं फुलझड़ी जलाकर जश्न मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भजन कीर्तन भी सुने।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की लाखों वर्षों की प्रतीक्षा के बाद धूमधाम से प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। हम भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा कर भारत का झंडा दुनिया में बुलंद करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में यह शुभ कार्य होने जा रहा है।

Related Articles

Back to top button