
रायपुर। एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर द्वारा 15 वें वॉकाथॉन का आयोजन 27 सितंबर को किया गया। वॉकाथॉन की शुरुआत शहीद भगत सिंह चौक से हुई। वर्ष 2012 से आयोजित हो रहे इस वॉकाथॉन का उद्देश्य लोगों को अपने दिल की सेहत का ध्यान रखने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए जागरूक करना है।
इस साल वॉकाथॉन में रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ से करीब 5,000 लोगों ने हिस्सा लिया।अलग-अलग उम्र के लोगों ने उत्साह के साथ वॉक में भाग लिया और दिल की सेहत को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ 65 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर राधेश्याम सिंह थे। कार्यक्रम में एफडी श्रीतपानीघोष, ट्रैफिक एआईजी संजय शर्मा, डॉ. सुमंता शेखर पाढ़ी, डॉ. पी.के. हरिकुमार, डॉ. सुनीलगौनीयाल, डॉ. वसीमखान, डॉ. स्नेहिल गोस्वामी, खुशी राइसब्रान ऑयल से अंकित अग्रवाल और सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (सी.जी.) से ललित जैसिंघ भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर के फैसिलिटी डायरेक्टर श्रीतपानी घोष ने कहा, “वॉकाथॉन के जरिए हमारा प्रयास है कि लोग अपने दिल की सेहत को लेकर जागरूक रहें। रोज थोड़ा समय चलना, सही खान-पान और स्वस्थ जीवन शैली अपनाना दिल की सेहत के लिए जरूरी है।इस आयोजन में लोगों की भागीदारी हमारे लिए बेहद उत्साहजनक है।”
कार्यक्रम के दौरान लकी विनर के रूप में Ms. Poonam Sahu का चयन किया गया। उन्हें iPhone 17 भेंट किया गया। एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर ने वॉकाथॉन को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों का धन्यवाद किया।





